हरिद्वार: निर्मल अखाड़े में मचा दंगल, 2 गुटों के बीच हुआ जमकर हंगामा, एक गुट के मुखिया को पुलिस ने लिया हिरासत में।

Spread the love

श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा में दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद में गुरुवार की सुबह पंजाब से आया दूसरा गुट अखाड़े में घुस गया। इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस-प्रशासन घंटों तक संतों को अखाड़े से बाहर जाने के लिए अनुरोध करते रहे। लेकिन संत अखाड़े पर अपना अधिकार बताते हुए बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दूसरे गुट के मुखिया प्रेम सिंह को पुलिस फोर्स ने उठाकर हिरासत में ले लिया। जबकि गुट के अन्य लोग अभी अखाड़े में ही मौजूद हैं।

पुलिस मौके से जाने के लिए कह रही है। इस गुट के जगतार सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर, नगर कोतवाल राकेन्द्र सिंह कठैत, कनखल एसओ मुकेश सिंह चौहान सहित आसपास के थानों की पुलिस फोर्स तैनात है।


Spread the love
और पढ़े  धामी सरकार की सख्त कार्रवाई: नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने के मामले में कार्रवाई, ईई, एई और जेई निलंबित
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *