नैनीताल : थाना चोरगलिया को मिला उत्कृष्ठ थाने का खिताब

*नैनीताल जिले के थाना चोरगलिया को मिला उत्कृष्ठ थाने का खिताब, राज्य स्थापना दिवस पर माo राज्यपाल ने किया सम्मानित।*

आज दिनांक *09.11.2022* को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर *श्री गुरमीत सिंह, मा0राज्यपाल उत्तराखंड* द्वारा *श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड* की गरिमामई उपस्थिति में नैनीताल पुलिस के *थाना चोरगलिया* को *उत्तराखंड* राज्य का *सर्वश्रेष्ठ थाना* घोषित करते हुए *श्री हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया* को सम्मानित किया गया। थाना चोरगलिया को *BPR&D के मापदंडों* तथा चोरगलिया क्षेत्र में प्रभावी अपराध एवम् कानून व्यवस्था बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। *श्री अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड* महोदय द्वारा थानाध्यक्ष चोरगलिया व थाने की टीम की प्रसंशा की गई है। साथ ही *श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल* द्वारा भी बधाई दी गई है।

और पढ़े  बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: डीजीसीए और एएआईबी की टीम करेगी दुर्घटना की जांच, आज पहुंचेंगे विशेषज्ञ
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…