पौड़ी-डीएम आशीष चौहान ने संभाली जिले की कमान

जनपद के नये जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा आज जनपद के जिलाधिकारी का प्रभार ग्रहण कर लिया गया। उन्होंने जिला कोषागार पौड़ी में जाकर डब्बल लॉक में मौजूद महत्वपूर्ण वित्तीय और भौतिक सामाग्री का निरीक्षण करते हुए प्रभार ग्रहण करने की औपचारिकताऐं पूर्ण की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य कोषागार में दस्तावेजों और पंजिकाओं का बेहतर तरीके से रख-रखाव और श्रेणीकरण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कोषागार परिसर में स्थित अग्निशमन यंत्रों की गुणवत्ता जांची तथा उपकरण कार्य करने की स्थिति में है या नही इसकी जांच चलवाकर की। इस दौरान उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी को परिसर में नोटिस बोर्ड के साथ-साथ अहाते में भी व्यापक साफ-सफाई बरतने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चन्द्र, कोषाधिकारी आलोक शाह, लेखागार नरेन्द्र सिंह नेगी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित थे।

और पढ़े  उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में भारी मलबा आने से प्रशासन अलर्ट, नदी के जलस्तर पर निगरानी
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंडमें आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को…