उत्तराखंड-4 नवंबर को राज्य में इगास पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

Spread the love

उत्तराखंड में चार नवंबर को लोकपर्व इगास का अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मंगलवार को शासन ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली बोली में ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला, नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला।
लोकपर्व इगास हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।’ अब शासन ने इगास बग्वाल के दिन छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, चार नवंबर को प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों के साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में दिवाली के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास बग्वाल मनाया जाता है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *