रुद्रपुर से नहाने आए युवक की गाैला नदी में डूबने से मौत ..

बिंदुखता/ लालकुआं
नहाने आए छह युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। सभी युवक रुद्रपुर से यहां नहाने आए थे।
बिंदुखता चौकी पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शास्त्रीनगर कॉलोनी से बाइक से छह युवक शनिवार शाम नहाने के लिए गौला नदी पहुंचे थे। उन्होंने शीशम भुजिया क्षेत्र में गौला नदी के भीतर डुबकी लगा दी। इस दौरान 18 वर्षीय संजीव श्रीवास्तव पुत्र रोशनलाल दलदल में फंस गया। पहले साथी युवकों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर बिंदुखता पुलिस चौकी इंचार्ज संजय बृजलाल को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया संजीव को गंभीर अवस्था में बाहर निकालकर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े  देहरादून: सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही युवक पुलिस हिरासत में
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…