अयोध्या पीछे हटिए, आपने बहुत सी जमीनों पर कब्जा किया है, जानिए मुख्यमंत्री योगी ने क्यों कहा ऐसा, असमंजस में 2 बड़े चेहरे

वायरल वीडियो पर बोलते हुए सपा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि इसका मतलब मुख्यमंत्री योगी खुद संरक्षण दे रहे हैं तभी तो कोई कारवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग यहां से क्या करके गए क्या सीएम को नही पता, सब पता है। भगवान राम की अयोध्या केवल लूटी और छली जा रही है।


अयोध्या में दीपोत्सव के दूसरे दिन सीएम योगी ने कारसेवकपुरम में संत-धर्माचार्यों से मुलाकात की थी। इसके बाद पत्रकारों से बात भी की थी। पत्रकार वार्ता के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे खड़े लोगों को हटाते हुए कह रहे हैं कि आप पीछे हटिए, आपने बहुत जमीनों पर कब्जा किया है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने वायरल हुए बयान को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरी की पूरी भाजपा जमीन खरीद बेच रही है, मुख्यमंत्री को लगातार सच बोलना चाहिए और कार्रवाई भी करनी चाहिए। उन्होने कहा कि सपा ने पहले ही आवाज उठाई थी, अधिकांश बीजेपी नेता जमीनी कारोबार में शामिल हैं।
वायरल वीडियो पर बोलते हुए सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि इसका मतलब मुख्यमंत्री योगी खुद संरक्षण दे रहे हैं तभी तो कोई कारवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग यहां से क्या करके गए क्या सीएम को नही पता, सब पता है। भगवान राम की अयोध्या केवल लूटी और छली जा रही है।
धार्मिक नगरी जमीन के अवैध कारोबार की नगरी हो गई है। हमारी मुख्यमंत्री से अपील है कि इस पर रोक लगाईए, यहां के लोगों का सम्मान करिए। कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने कहा कि भाजपा भू-माफियाओं को संरक्षण दे रही है। सीएम का जो वीडियो वायरल हो रहा है, इससे तो यही साबित हो रहा है कि सीएम को सब पता है। अगर सब पता है तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। सार्वजनिक स्थल पर मुख्यमंत्री का इस तरह बोलना कई सवाल खड़ा करता है। राममंदिर का फैसला आने के बाद से लगातार जमीन की अवैध खरीद फरोख्त हो रही है, मीडिया में जमीन के अवैध कारोबार की खबरें सुर्खियों में रहीं, बावजूद इसके आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…