चम्पावत : –चंपावत में कांग्रेस ने पूरन कठायत को बनाया जिलाध्यक्ष , पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन के कारण खाली था जिलाध्यक्ष का पद

Spread the love

-कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत।

चंपावत में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूरन कठायत का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विकास साह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया। संचालन युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कठायत ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, शीर्ष नेता राहुल गाँधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राजेश धर्माणी सह प्रभारी, महेंद्र सिंह माहरा पूर्व सांसद, नारायण पाल प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी, हेमेश खर्कवाल पूर्व विधायक, खुशाल सिंह अधिकारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मथुरा दत्त जोशी मुख्य प्रवक्ता, दलजीत गौराया, कशमीरी लाल समेत जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरन कठायत का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूरन कठायत ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर 2022 में विधानसभा की दोनों सीटें जिताने का कार्य करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  विकास नगर- पाइप में फंसा छह साल का बच्चा: बारिश के दौरान खेल रहा था मासूम, जेसीबी से तोड़कर निकाला गया शव
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *