लद्दाख में आया 3.6 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान की जानकारी नहीं

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आज यानि शनिवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। कल यानि शुक्रवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 8.27 बजे लद्दाख में भूकंप आया। हालांकि कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई है। 

इससे पहले शुक्रवार को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही थी। भूकंप शुक्रवार सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर आया था। 

इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में करीब 2 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही थी।

और पढ़े  मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?
  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…