उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री धामी निकले सैर पर,इस तरह धामी को अपने बीच पाकर लोगों में भारी उत्साह

Spread the love

2 दिवसीय रुद्रप्रयाग जनपद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह भ्रमण पर निकले। उन्हें इस तरह देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान सीएम धामी तिलवाड़ा-केदारनाथ मार्ग पर स्थित स्थानीय व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। और यहां स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच चाय के साथ चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस तरह अपने बीच पाकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया। रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान भारी बारिश के बावजूद सीएम सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पंवार से भी बातचीत की।

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और निकाय अध्यक्ष व सभासदों को संवाद करते हुए कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं। हमारा दायित्यव है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मनोयोग से करें।
तिलवाड़ा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़े, इसके लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि हम सभी लोगों का एकमात्र उद्देश्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल में जनप्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही। इसी तरह से हमें जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए भी डटकर कार्य करना होगा।


Spread the love
और पढ़े  पिथौरागढ़- कैलाश यात्रा की राह में आया पहाड़, गर्बाधार-तंपा में मलबा गिरने से श्रद्धालु धारचूला में फंसे, BRO जुटा
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *