उत्तराखंड में बर्फबारी: भारी बर्फबारी से हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी गयी,सुरक्षा के चलते 250 यात्री को रोका गया

भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा को शुरू किया जाएगा। घांघरिया मे तैनात एसआई नरेंद्र कोठियाल ने बताया कि हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को रोका गया है। घांघरिया में लगभग ढाई सौ तीर्थयात्री रोके गए हैं।
उत्तराखंड में बर्फबारी: भारी बर्फबारी से हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी गयी,सुरक्षा  के चलते 250 यात्री को रोका गया
बीते शुक्रवार रात को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं दोनों धामों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, लगातार मौसम खराब होने से केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में और बदरीनाथ की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड में करीब ढाई इंच तक बर्फ जम गई है।

शनिवार को गंगोत्री धाम में पहुंचे यमुनाघाटी के कुथनौर व गंगटाड़ी के श्रद्धालुओं ने देव डोलियों के साथ मंदिर परिसर में नृत्य किया। गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है जिससे धाम से लगी पहाड़ियों पर बर्फबारी हुआ है। बताया कि बारिश व बर्फबारी से गंगोत्री धाम के तापमान में गिरावट आई है। उधर, यमुनोत्री धाम में भी गत शुक्रवार रात बारिश और धाम से लगी पहाड़ियों पर हिमपात हुआ।
हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे, जिसको लेकर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह धाम में बर्फबारी शुरू हो गई जिससे हेमकुंड के साथ ही सप्त श्रृंग पर्वत बर्फ से पूरी तरह ढक गए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: फणीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, अजय कुमार के जाने के बाद से खाली थी कुर्सी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…