रामनगरी: 5 हजार पटाखे जलाकर भगवान राम के लंका विजय और अयोध्या लौटने की खुशी का मनाया जायेगा जश्न

Spread the love

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं।इस बार राम की पैड़ी पर 16 लाख दिये जलाकर जहां एक ओर नया विश्व रिकार्ड बनाने की योजना है तो वहीं 5000 पटाखे जलाकर भगवान राम के लंका विजय और अयोध्या लौटने की खुशी मनाने की भी योजना है।सीएम योगी की मौजूदगी में यह पटाखे सरयू नदी पर बने पुराने पुल पर चलाये जायेंगे।इसके लिये दिल्ली से आयी चार सदस्यीय टीम ने अयोध्या आकर पुराने पुल का निरीक्षण भी कर लिया है।क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी राजेंद्र यादव के मुताबिक इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा जिसमें राम की पैड़ी पर लगभग 16 लाख दीपक जलाये जायेंगे जो कि एक नया विश्व रिकार्ड भी होगा।इसी के साथ भगवान राम की लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में सरयू नदी के पुराने पुल पर आतिशबाजी भी की जायेगी इसके लिये दिल्ली से आयी विशष टीम ने सरयू पुल का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता और जलने वाले पटाखों से होने वाले प्रदूषण की जांच की।यह सभी पटाखे आधुनिक तकनीक के होंगे।इनकी संख्या लगभग 5000 की होगी और चलाये जाने पर आसमान में लगभग 200 मीटर की ऊंचाई पर जाकर आसमान में यह अपनी अनुपम छटा बिखेरेंगे।दिल्ली से आई टीम ने स्थलीय निरीक्षण करने के बिद पर्यटन विभाग को बताया कि पटाखों को चलाने के लिये सरयू नदी पर 9 प्वाइंट बनाये जायेंगे।इन्हीं प्वाइंटस से आतिशबाजी की जायेगी जो लगातार दस से पंद्रह मिनट तक जारी रहेगी।इसके लिये सरयू पुल पर लगभग एक सप्ताह पहले से ही ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा जिससे टीम अपने प्वाइंटस तैयार कर सके।

और पढ़े  लाश संग 1993किलोमीटर का सफर: शव के टुकड़े, रिसता खून और दुर्गंध; जनरल कोच में रखे बैग की दहशतभरी कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *