ऐतिहासिक होगा इस बार का दीपोत्सव,छठे दीपोत्सव में 16 लाख दिये जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी

सीएम योगी के दिशा निर्देश में अयोध्या प्रशासन ने भी मीटिंग कर दिये निर्देश
पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव को सफल बनाने के लिये झोकी ताकत
लगभग 7 लाख दिये पहुंच चुके हैं राम की पैड़ी,पंडाल बनाने का भी काम हुआ शुरु

<strong>ऐतिहासिक होगा इस बार का दीपोत्सव,छठे दीपोत्सव में 16 लाख दिये जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी</strong>
अयोध्या –

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में होने वाले छठे दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के कमर कस ली है।इसके लिये सीएम योगी द्वारा शासन स्तर पर बैठक कर स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के बाद जिला प्रशासन ने भी छठे दीपोत्सव सफल बनाने के लिये युद्वस्तर पर तैयारियां शुरु कर दी हैं।क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें पर्यटन सहित तमाम विभाग के अधिकारी शामिल हुये।सभी को जिलाधिकारी द्वारा उनके कार्यों को लेकर निर्देश दिया गया है वहीं पर्यटन विभाग द्वारा राम की पैड़ी सहित पूरी अयोध्या को सजाने संवारने के लिये जो काम दिया गया है<strong>ऐतिहासिक होगा इस बार का दीपोत्सव,छठे दीपोत्सव में 16 लाख दिये जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी</strong>

उसके लिये उसने अंतिम रुपरेखा तैयार करके उस पर अमल शुरु कर दिया है इस क्रम में अयोध्या में तैरण द्वार सहित पूरी अयोध्या को सजिने के लिये दिल्ली मुंब्ई सहित अन्य जगहों की पांच टीमों का चयन करके उन्हें निर्देशित कर दिया गया है कि राम की पैड़ी एवं पूरी अयोध्या में सजावट गेट आदि के जितने भी काम होने हैं उन्हें वह जल्द से जल्द पूरा करके 20 अक्टूबर तक पर्यटन विभाग के हवाले कर दें।क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने यह भी बताया कि पिछले दीपोत्सव अपेक्षा इस बार का और भी भव्य और दिव्य होगा।इस बार प्रोजेक्शन मैपिंग की ऊंचाई बढ़ायी गई है जिस पर मंदिर की उलका दर्शायी जायेगी जो कि अत्यंत दर्शनीय होगी।

और पढ़े  UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…