IND Vs SA 1st ODI:दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 रनों से हराया, सीरीज में बनाई1-0 की बढ़त।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला गया। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन ही बना सकी। बारिश की वजह से यह मैच 40-40 ओवर का हुआ।

दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत को नौ रन से हरा दिया है। बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अफ्रीकी टीम को शुरुआती झटके देने के बावजूद टीम इंडिया ने उन्हें कम स्कोर पर नहीं रोक सकी।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट गंवाकर 249 रन बनाए। डेविड मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 240 रन ही बना सकी। संजू सैमसन ने 63 गेंदों में सबसे ज्यादा 86 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए।

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला वनडे नौ अक्तूबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरी है। यह सभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने फुल स्ट्रेंथ के साथ यह सीरीज खेल रही है।

और पढ़े  PM मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, लोगों ने लगाए जयकारे
  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…