रामनगरी: 5 हजार पटाखे जलाकर भगवान राम के लंका विजय और अयोध्या लौटने की खुशी का मनाया जायेगा जश्न

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं।इस बार राम की पैड़ी पर 16 लाख दिये जलाकर जहां एक ओर नया विश्व रिकार्ड बनाने की योजना है तो वहीं 5000 पटाखे जलाकर भगवान राम के लंका विजय और अयोध्या लौटने की खुशी मनाने की भी योजना है।<strong>रामनगरी: 5 हजार पटाखे जलाकर भगवान राम के लंका विजय और अयोध्या लौटने की खुशी का मनाया जायेगा जश्न </strong>सीएम योगी की मौजूदगी में यह पटाखे सरयू नदी पर बने पुराने पुल पर चलाये जायेंगे।इसके लिये दिल्ली से आयी चार सदस्यीय टीम ने अयोध्या आकर पुराने पुल का निरीक्षण भी कर लिया है।क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी राजेंद्र यादव के मुताबिक इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा जिसमें राम की पैड़ी पर लगभग 16 लाख दीपक जलाये जायेंगे जो कि एक नया विश्व रिकार्ड भी होगा।इसी के साथ भगवान राम की लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में सरयू नदी के पुराने पुल पर आतिशबाजी भी की जायेगी इसके लिये दिल्ली से आयी विशष टीम ने सरयू पुल का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता और जलने वाले पटाखों से होने वाले प्रदूषण की जांच की।<strong>रामनगरी: 5 हजार पटाखे जलाकर भगवान राम के लंका विजय और अयोध्या लौटने की खुशी का मनाया जायेगा जश्न </strong>यह सभी पटाखे आधुनिक तकनीक के होंगे।इनकी संख्या लगभग 5000 की होगी और चलाये जाने पर आसमान में लगभग 200 मीटर की ऊंचाई पर जाकर आसमान में यह अपनी अनुपम छटा बिखेरेंगे।दिल्ली से आई टीम ने स्थलीय निरीक्षण करने के बिद पर्यटन विभाग को बताया कि पटाखों को चलाने के लिये सरयू नदी पर 9 प्वाइंट बनाये जायेंगे।इन्हीं प्वाइंटस से आतिशबाजी की जायेगी जो लगातार दस से पंद्रह मिनट तक जारी रहेगी।इसके लिये सरयू पुल पर लगभग एक सप्ताह पहले से ही ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा जिससे टीम अपने प्वाइंटस तैयार कर सके।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…