ईरान ने 8 देशों पर मिसाइलें दागीं, बमबारी में छात्राओं समेत अब तक 54 की मौत

 

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बम बरसानें शुरू कर दिए हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के कार्यालय के पास भी हमला हुआ है। इस्राइल ने एक साथ ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं। ईरान ने पलटवार करते हुए पांच देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

 

दक्षिणी ईरान के स्कूल पर हमले में मृतकों की संख्या 51 पहुंची

ईरान के दक्षिणी शहर मिनाब में स्थित बालिका प्राथमिक विद्यालय पर कथित इस्राइली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार इस हमले में करीब 60 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारी मोहम्मद रदमेहर ने कहा कि हमले के समय स्कूल में लगभग 170 छात्र मौजूद थे। राहत और बचाव अभियान जारी होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यानी देशों के हमलों में अब तक कुल 54 मौते हो चुकी हैं। इसमें मिनाब शहर की एक प्राथमिक बालिका विद्यालय की 51 छात्राएं, ईरान के पूर्वी इलाके में एक स्कूल के दो छात्र और अबू धाबी में हुई एक मौत शामिल है।

इस्राइल में मिसाइल हमले की चेतावनी, नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश

इस्राइली सेना ने देश की ओर बढ़ रही मिसाइलों की भारी खेप को लेकर अलर्ट जारी किया है। सेना ने चेतावनी दी कि जल्द ही मिसाइलों की बड़ी बौछार हो सकती है और नागरिक तुरंत सुरक्षित शेल्टर में चले जाएं। इससे पहले भी सेना ने बताया था कि रक्षा प्रणाली आने वाले खतरों को रोकने के लिए सक्रिय है। पूरे देश में सुरक्षा सायरन बजाए जा रहे हैं और आपात व्यवस्था लागू कर दी गई है।

और पढ़े  पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा एलान: रूस से अमेरिका पहुंचेगा 3 लाख टन डीजल, क्या है वजह?

यूएई ने मिसाइलों की नई खेप को हवा में किया नष्ट, दुबई में धमाकों की आवाजें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने नई मिसाइल हमलों को नाकाम करने का दावा किया है। मंत्रालय के अनुसार वायु रक्षा प्रणाली ने आने वाली मिसाइलों की एक और खेप को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया। इसी दौरान दुबई में कई धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबर है, जिन्हें मिसाइल इंटरसेप्शन से जोड़ा जा रहा है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…