Ayodhya – बाहुबली नेता खब्बू-अभय फिर आमने-सामने, एक-दूसरे पर लगाये हत्या की साजिश का आरोप।

Spread the love

पूर्वांचल के बाहुबली नेता व सपा विधायक अभय सिंह पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ़ खब्बू तिवारी ने मुख्तार गैंग का अयोध्या कनेक्शन बताया है।भाजपा नेता खब्बू तिवारी ने अपनी और अपने परिवार पर अभय सिंह से जान का खतरा बताया है।खब्बू तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूरे मामले पर एसआईटी से जांच करवाने की मांग की है।खब्बू तिवारी ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा अपराधी हो जो मुख्तार अंसारी के गिरोह का सदस्य हो जिसका काला इतिहास हो मेरे द्वारा उसकी हत्या की बात करना हास्यास्पद है। यह सारे हथकंडे अभय सिंह अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।खब्बू तिवारी ने कहा कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मुख्यमंत्री से मांग करता हूं पूरे मामले की एसआईटी जांच हो और एसआईटी जांच इस बात की भी होनी चाहिए कि 2004 में जब सपा की सरकार थी और अफजाल अंसारी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तब मुख्तार अंसारी के सूटर के रूप में अभय सिंह की लोकसभा चुनाव में क्या भूमिका थी।उस चुनाव में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोली चली थी कई लोग मारे गए थे इसकी भी जांच होनी चाहिए,जांच इस बात की भी होनी चाहिए कि कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख्तार अंसारी और अभय सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ था इसकी भी जांच होनी चाहिए कि उस हत्या में अभय सिंह का क्या रोल था। खब्बू तिवारी ने कहा कि ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में किस गिरोह का हाथ था और उस गिरोह से अभय सिंह का क्या संबंध था इसकी भी जांच होनी चाहिए। खब्बू तिवारी ने कहा कि तमाम अपराधी पंजाब हरियाणा के जो अपराध करते हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूर्वी उत्तर प्रदेश में उसमें अभय सिंह का क्या लिंक है इसकी भी जांच होनी चाहिए।हमको और हमारे पूरे परिवार को अभय सिंह से और मुख्तार अंसारी के गिरोह से मेरी और मेरे परिवार को जान को खतरा है। खब्बू तिवारी ने कहा कि अभय सिंह की गिरोह की यह प्रवृत्ति रही है कि सुरक्षा पाने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकता है।मुझे फसाने के लिए अभय सिंह अपने दोस्त की हत्या भी करा सकता है।

और पढ़े  16 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, 6 माह की गर्भवती होने पर पता चला

Spread the love
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *