पीरमुहानी में भगवान राम के महल में विराजेंगी मां दुर्गा, मां के आशीर्वादी रूप की होती है पूजा

पूजा देवी दर्शन और आकर्षक पंडाल के दीदार के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से पंडाल का निर्माण बहुत छोटे रूप में किया जा रहा था।
पीरमुहानी में भगवान राम के महल में विराजेंगी मां दुर्गा, मां के आशीर्वादी रूप की होती है पूजा
दुर्गापूजा में कदमकुआं पीरमुहानी में इस बार पूजा पंडाल अयोध्या के राम-जानकी मंदिर की तरह दिखेगा। पंडाल निर्माण का निर्माण कार्य पश्चिम बंगाल के कलाकार कर रहे हैं। पंडाल 50 फीट लंबा और 30 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। इस बार भगवान राम के महल में मां दुर्गा विराजेंगी। नजारा अद्भुत और मनमोहक होगा।
देवी दर्शन और आकर्षक पंडाल के दीदार के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से पंडाल का निर्माण बहुत छोटे रूप में किया जा रहा था। इस बार आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। पंडाल में देवी मां के दर्शन के लिए जाने और निकलने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। पंडाल के हर खंभे और मोड़ पर राम मंदिर की छटा दिखेगी। श्रद्धालुओं के पहुंचते ही उन्हें लगने लगेगा कि वे अयोध्या पहुंच गए हैं। इससे श्रद्धालु अध्यात्म और भक्ति में डूब जाएंगे।
प्रसाद में मिलेगी खिचड़ी और तस्मयी दुर्गापूजा में यहां बड़े पैमाने पर प्रसाद का वितरण किया जाता है। अष्टमी को खिचड़ी, नववी को हलवा-चना और दसवीं को तस्मई का भोग लगता है। यह प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित होता है। अद्भुत नजारा होगा है।
कदमकुआं पीरमुहानी में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना 1938 से हो रही है। यहां श्रीश्री नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति पीरमुहानी के बैनर तले पूजा हो रही है। माता की पूजा पीरमुहानी इलाके में सुख-शांति लाती है। नवरात्र के समय यहां मेला लगता है। पूजा के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
शहैं कि यहां मां की पूजा आशीर्वादी रूप में होती है। यहां गणेश जी, लक्ष्मी जी, कार्तिकेय, मां सरस्वती की भी प्रतिमा रहेगी। पूजा तक प्रतिमा बनकर पंडाल में पहुंच जाएगी।

और पढ़े  UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…