ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर कोर्ट की फैसले के बाद पूरे प्रदेश में बढी हलचल, राम नगरी में बढ़ाई गई सुरक्षा।

ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर कोर्ट की फैसले के बाद पूरे प्रदेश में हलचल बढ गई हैं।जिसको देखते हुए अब राम नगरी में भी सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है।इस दौरान आम जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिहाज से डीएसपी अयोध्या डॉ राजेश तिवारी ने अयोध्या धाम नगर की सड़क पर भारी फोर्स के साथ रूटमार्च किया।डीएसपी डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर में रूट मार्च निकाला जा रहा हैं।और शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर रूट मार्च किया जा रहा है।तथा लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि अयोध्या पुलिस उनके साथ है। किसी भी दशा में लायन आर्डर की स्थिति नहीं बिगड़ने दी जाएगी।दरसअल आज ज्ञानवापी मस्जिद अंजुमन इंतजामिया कमेटी की याचिका 7 रूल 11 को खारिज करते हुए जिला जज ने हिंदू पक्ष के दावे को सही ठहराया और कहा कि यह वाद सुनवाई योग्य है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 सितम्बर को होगी. जिला जज के फैसले के बाद अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी।जिसको लेकर अयोध्या पुलिस अलर्ट हो गई हैं।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब का असर, इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, यह है अलर्ट
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…