अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंती का विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ महंतों के दोनों गुटों में संघर्ष तय।।

Spread the love

रामनगरी अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंती का विवाद बढ़ता जा रहा है। समय रहते अगर जिला प्रशासन ने मामले की नहीं सुलझाया तो संतो के दो गुटों में संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।तपस्वी छावनी के महंती को लेकर राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास के नेतृत्व में संतों महंतों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात की।संतो ने डीआइजी को जानकारी देते हुए बताया कि 2019 से तपस्वी छावनी में एक ट्रस्ट काम कर रहा है जिसके तहत जगन्नाथ मंदिर अहमदाबाद के संत दिलीप दास को तपस्वी छावनी का महंत बनाया जा रहा है जिसको लेकर दिलीप दास को महंती और चादर देनी है और भंडारा भी होना है। उस दिन डीआईजी से संतो ने सुरक्षा की मांग की है। दूसरा हनुमानगढ़ी के नागा संतों का गुट तपस्वी छावनी के संत परमहंस को समर्थन दे रहा है।अपने बयानों से चर्चा में आए परमहंस दास अब तपस्वी छावनी के महंत बनना चाहते हैं और उनको हनुमानगढ़ी के नागा संतो का समर्थन है।संतो के एक गुट को हनुमानगढ़ी समर्थन दे रहा है तो दूसरे गुट को राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास।माना जाता है कि राजकुमार दास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हैं।फिलहाल संतो का एक गुट डीआईजी से मिलकर सुरक्षा की मांग कर रहा है तो दूसरा गुट भी परमहंस को महंत बनाने के लिए दावेदारी कर रहा है। समय रहते महंती विवाद को नहीं सुलझाया गया तो संतो महंतों के दोनों गुटों में संघर्ष तय माना जा रहा है।

और पढ़े  खौफनाक वारदात: गर्लफ्रेंड के साथ मिल बेटे ने ले ली पिता की जान, अजीजुद्दीन के इस फैसले से खफा था बिलाल

Spread the love
  • Related Posts

    46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveविशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने 1980 के एक हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है। विजय…


    Spread the love

    बड़ा हादसा: यमुना में डूब गए छह युवक-युवतियां और किशोर, 4 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के बल्केश्वर घाट पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भीषण गर्मी में यमुना में डुबकी लगाने के लिए कूदे छह युवक-युवतियां संग एक किशोर डूब गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *