राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट में निभाई भूमिका राम मंदिर बनता देख किया प्रणाम

Spread the love

राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले के परासरण थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सलाहकार
राम मंदिर ट्रस्ट प्रमुख के. परासरण पहुंचे अयोध्या
अयोध्या. भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। और मंदिर निर्माण को देखने आज श्री रामलला का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में लड़ने वाले वयोवृद्ध अधिवक्ता के परासरण अयोध्या पहुंचे है।इस दौरान उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया। और अयोध्या में भ्रमण कर अयोध्या के विकास की जानकारी भी ली। कहा जाता है कि के परासरण राजीव गांधी जी के सलाहकार हुआ करते थे। और आज उनके कठिन परिश्रम ही रहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में फैसला दिया। और अब भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है
राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट में निभाई भूमिका
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि केशव परासरण इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय में उनके सलाहकार हुआ करते थे हिंदू कानून के बड़े जानकार हैं रामलला का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में इन्हीं के माध्यम से रामलला के पक्ष में तर्क दिया गया था चंपत राय के मुताबिक वयोवृद्ध केशव परासरण ने रामलला के पक्ष में खड़े रहकर लगभग 2 घंटे तर्क दिए 2 घंटे तक बैठते नहीं थे फैसले के वक्त आखिरी बहस के दरमियान लगभग 16 से 17 घंटा बोले हैं चंपत राय ने कहा कि 6 महीने तक रामलला के फाइल के अलावा उन्होंने कोई दूसरा फाइल देखा नहीं केवल राम लला का केस देखने कोर्ट में आते थे सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट जब आया तो वह जजमेंट रामलला का था। अयोध्या में भ्रमण कर विकास की ली जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक 26 नवंबर 2020 को रामलला के मुकदमे में फैसले के प्रति रामलला को समर्पित करने खुद आए थे तत्कालीन कमिश्नर ने फैसले के प्रति को रामलला के तरफ से स्वीकार किया था वह जजमेंट रिकॉर्ड रूम में रखा गया है। उस जजमेंट को हम लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि आज प्रातकाल कहने लगे अयोध्या नगर का भ्रमण करूंगा दर्शन करूंगा रामलला का दर्शन किया और रामलला की आरती उतारी है मंदिर निर्माण की प्रगति से रूबरू हुए

और पढ़े  हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *