पुलिस ने जिले में हो रही अब तक की सबसे बड़ी चोरी का किया खुलासा ।।

पुलिस ने जिले में हो रही अब तक की सबसे बड़ी चोरी का किया खुलासा ।।

अयोध्या पुलिस ने जिले में हो रही अब तक की सबसे बड़ी चोरी का आज खुलासा किया हैं।अयोध्या एसपी सिटी मधुबन सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया है। जनपद की कोतवाली नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने करीब ढाई किलो सोने की नाक की कील की चोरी का खुलासा किया है। लगभग एक करोड़ 12 लाख रुपये रुपए की है सोने की नाक की कील है। पुलिस ने 758 ग्राम सोने की नाक की कील को बरामद किया है।और लगभग 34 लाख की सोने की कील व 1 लाख 44 हज़ार नगद बरामद हुआ है।कोतवाली नगर पुलिस ने मामले में पंजाब के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।एक  महीने पूर्व कोतवाली नगर चौक क्षेत्र के एक होटल में 4 सोने के व्यापारी रुके थे।सोने की नाक की कील का व्यापार करने चारों दोस्त आए थे। तीन दोस्त सोने की कील लेकर फरार हो गए थे।तभी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कोतवाली नगर पुलिस ने पंजाब के तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़े  केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…