अयोध्या : 100 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवक संघ के अयोध्या में बड़े कार्यक्रम करने की तैयारी।।

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक विभाग की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक अयोध्या में संपन्न हुई। बैठक में 45 प्रांतों के करीब 150 प्रचारक शामिल हुए। बैठक में मंदिर निर्माण की जानकारी हर घर तक पहुंचाने पर मंथन हुआ है। साथ ही संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शारदीय नवरात्र 2025 में अयोध्या में एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी पर भी चर्चा हुई।
वर्ग में स्वयंसेवकों के बौद्धिक विकास हेतु वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई। पहले दिन अखिल भारतीय बौद्धिक टोली के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
दूसरे व तीसरे दिन देश भर के सांगठनिक दृष्टि से 11 क्षेत्रों व 45 प्रांतों से प्रांत बौद्धिक प्रमुख व सह बौद्धिक प्रमुख सहित 150 प्रचारक शामिल हुए। इस बैठक में तीनों दिन सभी सत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह सरकार्यवाह रामदत्तजी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन ने अनौपचारिक वार्ता में बताया की संघ के बौद्धिक विभाग की यह प्रतिवर्ष होने वाली नियमित बैठक है।
जिसमें हम सभी देश भर से आए क्षेत्रीय व प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख के साथ मिलकर बौद्धिक विभाग के द्वारा नियमित शखाओं, कार्यक्रमों व प्रशिक्षण वर्गों के पाठ्यक्रम की चर्चा, संशोधन आदि पर विमर्श करते है।
शाखा पर आने वाला स्वयंसेवक बौद्धिक रूप से कितना मजबूत बन सके इस पर भी चर्चा की गई। तय हुआ है कि मानचित्र परिचय कार्यक्रम महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों के बीच भी चलाया जायेगा और देश की सीमाओं की जानकारी व वर्तमान स्थिति की जानकारी दी जाएगी। वर्ग में शामिल स्वयं सेवकों ने रामलला का भी दर्शन कर मंदिर निर्माण कार्य भी देखा।

और पढ़े  UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…