पुजारी की गिरफ्तारी से नाराज संतों ने घेरी कोतवाली |

अयोध्या –
पुजारी की गिरफ्तारी से नाराज संतों ने घेरी कोतवाली |
दर्जनों मंदिरों के सैकड़ों संत- महतो ने कोतवाली का किया घेराव। नरसिंह मंदिर के पुजारी की गिरफ्तारी से नाराज हैं संत। संतों का है दावा। मंदिर पर भू माफियाओं की है नजर। कूट रचित घटना के अंतर्गत पुजारी को फंसाने का किया जा रहा है प्रयास। संतों का आरोप योगी सरकार में बदमाशों को बढ़ावा दे रही है अयोध्या कोतवाली की पुलिस। राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा करीब 20 दिन पहले ही पुलिस को दी गई थी सूचना। पुलिस ने नहीं किया कोई कार्यवाही। मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास भी कोतवाली परिसर में मौजूद। किलाधीश मैथिली रमण शरण, मंगल भवन पीठाधीश्वर रविदास कृपालु ,जानकी घाट मंदिर के महंत जनमेजय शरण, महंत शशिकांत दास, महंत मिथिलेश नंदनी शरण समेत सैकड़ों की तादाद में कोतवाली का महंतो ने किया घेराव।पुजारी की गिरफ्तारी से नाराज संतों ने घेरी कोतवाली |

और पढ़े  यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…