अयोध्या -धन्नीपुर के प्रस्तावित मस्जिद में भी आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया..

Spread the love

धन्नीपुर के प्रस्तावित मस्जिद में भी आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर धन्नीपुर मस्जिद के परिसर में अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने शान से तिरंगा लहराया।इस दौरान इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी अरशद अफजाल खान व दूसरे ट्रस्टी फिरोज खान उर्फ गब्बर मौजूद रहे।वही स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अमृत महोत्सव के तहत आजादी का जश्न मनाया गया।इस मौके पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि ये वो ही धन्नीपुर मस्जिद परिसर है जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने मस्जिद बनाने के लिए जमीन दी है।तो वही ट्रस्टी अरशद अफजल खान ने कहा कि मस्जिद के नक्शे के लिए एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नक्शा पास हो जाएगा और मस्जिद बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।मस्जिद में दो हजार लोग नमाज पढ़ सकेंगे। एक कमनुटी किचन भी होगा जिसमें 1000 लोग मुफ्त खाना खा सकेंगे और एक चैरिटेबल हॉस्पिटल का निर्माण भी होगा जिसमें फ्री इलाज किया जाएगा। दरअसल राम मंदिर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दी है।


Spread the love
और पढ़े  नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फिर जानलेवा साबित, जलभराव में टूटा स्लैब, नाले में गिरकर एक और इंजीनियर की मौत
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *