मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर किया है. उन्होंने कहा `5 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि आज के दिन ही श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हुआ था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर किया है. उन्होंने कहा “5 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि 5 अगस्त के दिन ही श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण का शुभारंभ हुआ था. ये सोचने वाली बात है कि कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने का दिन आज का ही क्यों चुना, जबकि रोजाना प्रदर्शन सामान्य कपड़ों में होता था. उन्होंने कहा कि यह सभी राम भक्त और राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन में बलिदान देने वालों का अपमान है. यह सुप्रीम कोर्ट का भी अपमान है. कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए

सैकड़ों वर्षों से हर भारतीय जन मानस को इस दिवस का था इंतजार
मुख्यमंत्री योगी ने कहा,”आज अयोध्या दिवस है सैकड़ों वर्षों से हर भारतीय जन मानस को इस दिवस का इंतजार था. राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के कार्य के शुभारंभ का दिन भारत के लोकतंत्र को सम्मान देने वाला दिवस है. भारत की न्यायपालिका की ताकत को दुनिया के सामने अहसास कराने वाला दिवस है. यानी भारत के उच्चतम न्यायालय के सम्मान का दिवस है. सैकड़ो वर्षों से हर भारतीय को इस दिन की तमन्ना थी.
सीएम योगी ने कहा हर आस्थावान भारतीय इस दिवस का इंतजार कर रहा था. उन सबके मन में एक ही भाव था कि भारत की आस्था का सम्मान हो माननीय उच्च्तम न्यायालय के फैसले से एक समान अनुमति मिली, जिसके बाद पांच अगस्त 2020 को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ. प्रात: काल से ही अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन आकर अपनी आस्था वहां व्यक्त कर रहे हैं. इस दिवस पर भारत की आस्था को अपमानित करने वाले कांग्रेस के नेताओं का आचरण अत्यन्त निंदनीय है

और पढ़े  हंगामा: वकील के बोलते ही भड़के SSP, बंदी वाहन में वकील पर बरसाए थप्पड़, पांच लोगों को हिरासत में

कांग्रेस पार्टी कई दिनों से सामान्य कपड़ों में कर रही थी प्रदर्शन
सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई दिनों से प्रदर्शन अपने सामान्य कपड़ों में कर रही थी, इसको लेकर सहमति असहमित हो सकती है, लेकिन पांच अगस्त को श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ दिवस के दिन, अयोध्या दिवस के दिन, माननीय उच्च्तम न्यायालय के सम्मान दिवस के दिन, राम भक्तों को अपमानित करने वाली कांग्रेस का यह आचरण एक बार फिर जगजाहिर हुआ है. आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर जो प्रदर्शन किया है, यह श्रीरामजन्म भूमि के मंदिर निर्माण की तिथि के दिन यह रामभक्तों का अपमान है. अयोध्या दिवस का अपमान है, भारत के लोकतंत्र का अपमान है.
यह राम भक्तों का अपमान है
सीएम ने कहा कि ये भारत की न्यायपालिका के सम्मान का अपमान है. कांग्रेस के इस कृत्य की हम निंदा करते हैं. कांग्रेस पार्टी जिस तरह का आचरण कर रही है, मुझे लगता है कि कोई भी भारत का आस्थावान व्यक्ति कांग्रेस के इस आचरण का समर्थन नहीं कर सकता है. यह राम भक्तों का अपमान है. कांग्रेस पार्टी को अपने इस कृत्य के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए


Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *