सांसद लल्लू सिंह ने भू-माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा,सीएम योगी को पत्र भेजकर जमथरा से गोलाघाट तक की जमीन की जांच एसआईटी से कराने की मांग।

अयोध्या –
भू माफियाओं के खिलाफ सांसद लल्लू सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भूमाफियाओं की ओर से नजूल तथा सरयू नदी की डूब क्षेत्र (दरिया बुर्ज) की जमीन में किए गए अवैध कब्जों की जांच कराने की मांग की है।सांसद की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भू – माफियाओं का ऐसा दबदबा है कि पूर्व में सम्बन्धित तात्कालिक अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलकर नजूल तथा डूब क्षेत्र ( दरिया बुर्ज ) की जमीनों में काफी हेराफेरी करके लोगों को गुमराह कर जमीनों को ऐन-केन-प्रकारेण उनके नाम कर दिया गया।जिसमें रोजी-रोटी कमाने वाले जो व्यक्ति शहर में रहना चाहते हैं ऐसे लोगों के साथ उक्त जमीनों को करोड़ो/अरबों रूपयों की हेराफेरी की है। जमथरा घाट से गोलाघाट तक की जमीनों पर भू माफियाओं का व्यापार फल फूल रहा है।गत तीन दशकों से उत्तर प्रदेश शासन की ओर से नजूल का किसी भी प्रकार का पट्टा नहीं किया जा रहा है और न ही किए गये पट्टे का रिन्यूनल हो रहा है।डूब की जमीनों पर किसी प्रकार का फ्री – होल्ड भी नहीं हो रहा है।फिर भी उक्त जमीन का किन परिस्थितियों में भू-माफियाओं ने डूब क्षेत्र नजूल की भूमि विक्रय किया गया।जिस पर लोगों की ओर से स्थायी अस्थायी निर्माण कराया जा रहा है।उस जमीन की जाँच एसआईटी से होना आवश्यक है। जिसमें भू-माफियाओं के साथ तत्कालीन दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हो सके।सांसद ने पत्र में यह अनुरोध किया है कि अयोध्या महानगर विकसित होने में विभिन्न योजनाओं में जमीनों का आरक्षित होना आवश्यक है। अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भू-माफियाओं की ओर से नजूल तथा डूब क्षेत्र की विक्रय की गई भूमि में भ्रष्टाचार की जाँच करवाकर तत्कालीन दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।जिससे भविष्य में भू-माफिया पर लगाम लगाया जा सके।

और पढ़े  UP- अमित शाह की मौजूदगी में आज तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…