खकनार / बुरहानपुर – पंचायत खकनार मे पूजा राजेन्द्र दादू ने 16 वोटो से की जीत हासिल, विपक्ष को मिले 9 वोट।

बुरहानपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र नेपानगर के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र दादू की छोटी पुत्री पूजा दादू का जिले की खकनार जनपद में चला जादू आप को बता दे पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र दादू की छोटी पुत्री व पूर्व विधायक मंजू दादू की छोटी बहन का जादू जिले की खकनार जनपद पर चला । हाल ही मै हुए पंचायत चुनाव में दादू जनपद सदस्य निर्वाचित होकर आईं थी जिसके बाद उनके जनपद अध्यक्ष बनने की दावेदारी मजबूत थी जनपद पंचायत खकनार मे जनपद अध्यक्ष पद एवम् उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की पूजा राजेन्द्र दादू कानापुर ओर कांग्रेस से राकेश सोलंकी जामनिया दो प्रत्याशी ओर उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से मनीषा विजय चौधरी और भाजपा की ओर से आरती नीलेश चौकसे दावेदारी कर रहे थे जिसमे फॉर्म वापस लेने का समय 12:15 बजे का समय दिया गया था जिसके बाद 12:30 बजे एसडीएम ज्योति शर्मा ने खाली डब्बा जो वोटिंग में उपयोग किया जायेगा सबको दिखा कर लॉक किया गया उसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू कीऔर यहां पूजा दादू अध्यक्ष बनने में कामयाब रही उन्हे 25 में से 16 मत हासिल हुए वहीं विपक्ष को 9 मत मिले पूर्व विधायक रही मंजू दादू और
नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष पूजा दादू दोनो ही बहने अपने पिता की राजनैतिक विरासत को आगे बढाने का काम कर रहीं हैं। वहीं भाजपा के खाते में गई यह सीट से भाजपा में व दादू समर्थको मै खुशी का माहौल है। वहीं समर्थको ने ढोल बाजे पर नाच कर अपनी खुशी जाहिर की

और पढ़े  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना, 2 यात्री घायल
  • Related Posts

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना, 2 यात्री घायल

    मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर झाबुआ और रतलाम के बीच रात में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। एक्सप्रेस-वे पर कई…

    मध्य प्रदेश में हादसा, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत,नाले में बही कार

    जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई।…