इंदौर -वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) की निकली अंतिम यात्रा,फूलों से पटी सड़कें.

इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला की अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह निकली। इस दौरान इलाके के बाजार भी बंद रहे। जगह-जगह मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम यात्रा जहां से निकली, वो सड़कें फूलों से पट गई। पीछे-पीछे सफाईकर्मी फूलों को समेटने के लिए चल रहे थे।इंदौर -वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) की निकली अंतिम यात्रा,फूलों से पटी सड़कें.
बता दें कि गुरुवार को विष्णु प्रसाद शुक्ला का निधन हो गया था। वे बड़े भैया के नाम से जाने जाते थे। वे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पिता थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा निकाली जानी थी। सुबह से ही उनके घर पर समाजजन, जनप्रतिनिधि पहुंचने लगे थे। बड़ी संख्या में समर्थक भी घर पहुंच गए। शव यात्रा बाणगंगा स्थित उनके निवास से निकली। शवयात्रा के आगे अखाड़े के कलाकार भी चल रहे थे।
अंतिम यात्रा पर जगह-जगह मंच लगाकर पुष्प वर्षा की गई। इतने फूल बरसे कि सड़कें फूलों से पट गईं। पहली बार देखा गया कि इतने फूल गिरे कि शवयात्रा के पीछे-पीछे सफाईकर्मी चल रह थे। बाणगंगा से मरीमाता श्मशान घाट तक सड़क पर बिखरे सारे फूल एकत्र कर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजे गए, जहां इनसे खाद बनाई जाएगी।

और पढ़े  मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी…

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…