Madhya Pradesh:- बदहाल स्वास्थ्य सेवा : दुर्घटना की सूचना देने पर भी नहीं आई एंबुलेंस सड़क पर तड़पता रहा घायल लम्बे इंतजार के बाद जेसीबी से पहुंचाया गया अस्पताल

कटनी जिले में एक बार फिर बदहाल स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर देखने को मिली। दुर्घटना की सूचना देने के बाद जब आधे घंटे बीत जाने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो घायल युवक को जेसीबी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में खितौली रोड का बताया जा रहा है। यहां सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 पर हादसे की जानकारी दी और एंबुलेंस भेजने को कहा, लेकिन करीब आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मौजूद लोगों ने कई ऑटो वालों से भी अस्पताल चलने कहा लेकिन कोई नहीं रुका। मजबूरी में युवक की जान बचाने के लिए एक दुकानदार उसे अपनी जेसीबी के लोडिंग बकेट में रखकर अस्पताल ले गया। वहीं, एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने पर सीएमएचओ प्रदीप मुढ़िया ने कहा कि एंबुलेंस दूसरे गांव से आ रही थी, इसलिए घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंच सकी। नई एंबुलेंस के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। हादसे में घायल युवक की पहचान गैरतलाई गांव के महेश बर्मन (25) के रूप में की गई है। प्रदेश में समय पर एंबुलेंस न पहुंचने की घटनाएं इससे पहले भी देखने को मिल चुकी हैं। कई जिलों में गर्भवती महिलाओं और बीमारों को समय पर अस्पताल ले जाने एंबुलेंस नहीं पहुंच रही है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में मौत के बाद शव वाहन नसीब नहीं हो रहे हैं।

और पढ़े  MP: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में 4 होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड पर स्थित ‘होटल श्री गंगा’ में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के वेस्ट चेंबर (कचरा टैंक) की सफाई के दौरान…

    MP: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका

    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को सामने आई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिले के दो अलग-अलग गांवों में दो सगी बहनों…