MP Cheetah Project : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज 72 वर्ष के हुए पीएम मोदी,8 चीतों को बाड़े में छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी शनिवार को जन्मदिन है। आज वह 72 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री चार अहम कार्यक्रमों में संबोधन देंगे। सबसे पहले वह नामीबिया से मध्यप्रदेश लाए गए 8 चीतों से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही आमजन भी इनका दीदार कर पाएंगे। इधर, पीएम शुक्रवार देररात ही उज्बेकिस्तान के समकंद में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से लौटे हैं। सम्मेलन में वह चीन और पाकिस्तान के नेताओं के साथ मंच पर खड़े जरूर हुए परंतु न हाथ मिलाया न ही नजरें मिलाईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 72 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री इस दिन चार अहम कार्यक्रमों में अपना संबोधन देंगे। सबसे पहले पीएम शनिवार को ही नामीबिया से 8 चीतों के भारत आने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे
<strong>MP Cheetah Project : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज 72 वर्ष के हुए पीएम मोदी,8 चीतों को बाड़े में छोड़ा </strong>

भारत में चीतों का इंतजार खत्म हो चुका है। करीब 11 घंटे का सफर करने के बाद चीते भारत पहुंच चुके हैं। पांच मादा और तीन नर चीतों को लेकर विमान ने नामीबिया की राजधानी होसिया से उड़ान भरी। मॉडिफाइड बोइंग 747 विमान से लाए गए इन चीतों में रेडियो कॉलर लगे हुए हैं। <strong>MP Cheetah Project : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज 72 वर्ष के हुए पीएम मोदी,8 चीतों को बाड़े में छोड़ा </strong>आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से तीन चीतों को कूनो में बनाए गए विशेष बाड़ों में छोड़ देंगे। 2 नर चीतों की उम्र साढ़े पांच साल है। दोनों भाई हैं। पांच मादा चीतों में एक दो साल, एक ढाई साल, एक तीन से चार साल तो दो पांच-पांच साल की हैं। नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को प्रधानमंत्री मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर तीन चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। बाद में मोदी ने इनकी तस्वीरें भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी साथ थे।
<strong>MP Cheetah Project : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज 72 वर्ष के हुए पीएम मोदी,8 चीतों को बाड़े में छोड़ा </strong>

और पढ़े  भोपाल: MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें

प्रधानमंत्री मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी भी ग्वालियर एयरबेस पर 9:40 पर पहुंचेंगे और 9:45 पर पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से कूनो अभयारण्य के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर महाराष्ट्र एयरवेज पर हाई सिक्योरिट का इंतजाम किया गया है। एसपीजी सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा। प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर कूनो में चीतों को छोड़ेंगे।
9:40 पर सुबह विशेष विमान से ग्वालियर आगमन होगा।
9:45 बजे हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगे।
10:45 से 11:15 बजे चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे।
11:30 बजे हेलीकॉप्टर से करहाल रवाना होंगे।
11:50 बजे करहाल पहुंचेंगे।
12:00 से 1:00 बजे तक महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन में शामिल होंगे।
1:15 बजे तक करहाल से हेलीकॉप्टर से ग्वालियर रवाना होंगे।
2:15 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
2:20 बजे दोपहर को ग्वालियर से रवाना होंगे।<strong>MP Cheetah Project : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज 72 वर्ष के हुए पीएम मोदी,8 चीतों को बाड़े में छोड़ा </strong>

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में 4 होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड पर स्थित ‘होटल श्री गंगा’ में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के वेस्ट चेंबर (कचरा टैंक) की सफाई के दौरान…

    MP: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका

    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को सामने आई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिले के दो अलग-अलग गांवों में दो सगी बहनों…