नैनीताल : रामनगर के इन 15 गांव मे सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित

नैनीताल)। रामनगर के गांवों में भी कोरोना संक्रमण की तेजी फैल रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांवों में जाकर जांच कर रही है। वहीं ग्रामीण भी जांच में रुचि कम ही दिखा रहे हैं। रामनगर के 15 गांवों में सबसे ज्यादा संक्रमित है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर किट दी जा रही है।

हिम्मतपुर डोटियाल,सावल्दे,
पीरूमदारा, चिल्किया, टांडा मल्लू, चोरपानी, पटरानी, मालधन, गैबुआ, पूछड़ी, बसई, गौजानी, लक्ष्मीपुर बनिया, उदयपुरी चोपड़ा आदि 15 गांवों में कोरोना संक्रमित संख्या सबसे ज्यादा है। अनुमान है कि रामनगर के सभी गांवों में एक हजार से अधिक लोग संक्रमित होंगे। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि उनकी टीम रोजाना गांवों में जाकर ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट कर रही है, लेकिन कम ही ग्रामीण जांच करा रहे है। इसके लिए उन्हें जागरूक करना होगा।

संक्रमित लोगों से लगातार बात की जा रही है। यदि किसी संक्रमित की हालत खराब होती है, तो उसे डॉक्टरों की टीम जाकर देखती है और उपचार कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किट भी दी जा रही है, ताकि कोरोना संक्रमित लोग दवाई ले और सही हो। नोडल अधिकारी ने बताया कि रामनगर में स्टॉफ की कमी है, जिसके लिए कई बार पत्राचार किया गया है।

और पढ़े  हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…