अयोध्या- प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद जगत गुरु परमहंसाचार्य ने तोड़ अनशन,सांसद सिमरनजीत सिंह मान के अमर्यादित टिप्पणी से आहत होकर बैठे थे अनशन पर

Spread the love

शिरोमणि अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह मान के द्वारा भगत सिंह पर अमर्यादित टिप्पणी से आहत होकर आमरण अनशन पर बैठे जगत गुरु परमहंसाचार्य ने प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि संवैधानिक तरीके से उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

पंजाब के संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भगत सिंह को आतंकवादी शब्द से संबोधित किया था। जिसके बाद अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंसाचार्य ने तहरीर देते हुए अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग की थी। साथ ही एलान किया था कि जो सांसद का सिर कलम करके लाएगा उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा।

सावन मेले के बीच अचानक परमहंसाचार्य के अनशन पर बैठने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अनशन पर बैठते ही प्रशासन के अधिकारी परमहंस आचार्य को मनाने में जुट गए। रविवार को सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तपस्वी छावनी पहुंचा और परमहंसाचार्य से अनशन तोड़ने का निवेदन किया। काफी मनाने के बाद परमहंस मान गए और प्रशासन ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

परमहंसाचार्य ने कहा कि प्रशासन के निवेदन पर वे मान गए हैं लेकिन उनकी संवैधानिक तरीके से लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को आहुति दी है। उनका अपमान देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कोई अगर ऐसे महापुरुषों को आतंकवादी कहेगा तो उन्हें इस धरती पर नहीं रहने दिया जाएगा। सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि महाराज जी ने अनशन तोड़ दिया है उनकी तहरीर पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

और पढ़े  मथुरा में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 बदमाश, बावरिया गिरोह के थे दोनों सदस्य, 30 लाख का डाला था डाका

Spread the love
  • Related Posts

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन,मौत का कारण अभी पता नहीं

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के बड़ी खबर है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव के निधन…


    Spread the love

    Yamuna Express way- यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हो सकता है महंगा, प्रबंधन देख रही कंपनी ने की टोल बढ़ाने की सिफारिश

    Spread the love

    Spread the loveग्रेटर नोएडा से आगरा जाना महंगा हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे का प्रबंधन देख रही कंपनी सुरक्षा समूह ने शासन को टोल दर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *