बलात्कारी बाप – अपनी 13 साल की बेटी को बहाने से छत पे लेजाकर बनाया हवस का शिकार,आरोपी पिता फरार

खागा
मजदूर ने अपनी 13 साल की बेटी को छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी की हालत बिगड़ने पर मां को घटना की जानकारी हुई। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है और आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार बेटियां और तीन बेटे हैं।
शुक्रवार सुबह वह अपनी दो बड़ी बेटियों को लेकर खेत में रोपाई करने चली गई थी। घर पर मजदूर पति और दो बेटियां व बेटे ही थे। दोपहर के वक्त पति बहाने से 13 साल की बेटी को छत पर ले गया और टीन शेड के नीचे उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद पति घर से कहीं चला गया। शाम को जब वह घर लौटी तो बेटी की हालत बिगड़ी हालत देख उसे शक हुआ। पूछने पर बेटी ने सारी बात
बताई। जिसे सुनकर वह दंग रह गई। शनिवार की सुबह वह पीड़ित बेटी व पड़ोसियों को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…