मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई उघोग बन्धु की बैठक।

अयोध्या-

मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में आज मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया। बैठक में मण्डलायुक्त ने उपायुक्त उद्योग से कहा कि शासन द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इज आफ ड्इंग बिजनेस कार्य प्रणाली लागू की गयी है, जिसके माध्यम से उद्योग में आने वाली समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करते हुये उद्योग को प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने कहा कि मण्डल के किसी भी इंडस्ट्रीरियल एरिया में बरसात का पानी एकत्रित न हों यह सुनिश्चित करें तथा बैंको द्वारा लघु उद्योगों के लिए प्राप्त ऋण आवेदन प्रपत्रों को अनावश्यक कारणों से निरस्त न किया जाय। मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बैठक में प्रतिभाग करने से पूर्व गत बैठक में जारी कार्यवृत्त से गहनता से अध्ययन करें तथा सम्पूर्ण तैयारियों व सूचनाओं के साथ बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें। अनावश्यक कारणों से प्रतिनिधियों को प्रतिभाग करने के लिए न भेजें।
मण्डलायुक्त ने बैठक की समीक्षा करते हुये सर्वप्रथम गत बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी। तत्पश्चात उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक में उपस्थित मण्डल के उद्योग बन्धु व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा जलभराव, गड्ढे, साफ सफाई, विद्युत आदि की आ रही समस्याओं के बारे में बताया गया, जिस पर मण्डलायुक्त ने सभी समस्याओं का त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। मण्डलायुक्त ने शासन स्तर पर आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 में प्रतिभाग करने वाली मण्डल की इकाईयों की समस्याओं के निस्तारण हेतु विस्तृत समीक्षा की गयी। जी0बी0सी0-3 में प्रतिभाग करने वाली जनपद अयोध्या की 12, अम्बेडकरनगर की 05, बाराबंकी की 44, सुल्तानपुर की 03 एवं अमेठी की 20 इकाईयां है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर नियमित उद्योग बन्धुओं की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कराते हुये स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग एच0पी0 सिंह, उपायुक्त उद्योग अयोध्या, सहित, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व प्रतिनिधि एवं बैंक व सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP: CM योगी बोले- प्रदेश में अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यापारियों के अंदर से खत्म हुआ खौफ
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…