श्यामा किरदार से अभिनेत्री अलीशा शर्मा ने बनाई अपनी एक अलग पहचान..

Zee गंगा के सबसे लोकप्रिय शो श्याम तुलसी में श्यामा के किरदार से घर घर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है अभिनेत्री अलीशा शर्मा
अलीशा शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि घर घर दर्शको के बीच पहचान बनाना इतना आसान नही था मेरे लिए बहुत ही कठिन रहा क्योंकि श्यामा का किरदार करना मेरे लिए काफी चैलेंजिंग रहा क्योंकि ये मेरा पहला सीरियल है जिससे मैने डेब्यू किया है और सबसे कठिन तब होता है जब एक छोटे से शहर से निकलकर मुम्बई जैसे मेट्रो सिटी में अपने आप को स्टेब्लिस करना।
बता दे श्यामा किरदार इस सीरियल का सबसे प्यारा और अहम किरदार है जिसमे एक सीधी साधी सांवली लड़कीं है और उसमें टैलेंट बहुत होता है लेकिन उसकी ससुराल वाले उसकी सांवली सूरत की वजह से इग्नोर करते है उसके साथ सही व्यवहार नही करते है,पारिवारिक ताने बाने से बुनी हुई बहुत प्यारी कहानी है इस सीरियल की।फैमिली ड्रामा के साथ साथ समाज को संदेश दे रहा है कि इंसान के टैलेंट को उसके रंग रूप से नही जांचा जा सकता है।
अलीशा शर्मा के अलावा उनके अपोजिट मेल लीड में मनु कृष्णा निखिल के किरदार में है जो एक बहुत ही उम्दा कलाकार है।
इस सीरियल के निर्माता है मीनाक्षी सागर,विजय आर यादव व संजय यादव और निर्देशक चेतन शर्मा है। अगर अभी तक आप लोगो ने इस सीरियल को नही देखा है तो सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे जरूर देखें Zee गंगा चैनेल पर।

और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…