UP: श्रमिकों की लड़ाई लड़ रहे श्रमिक नेता रामजी पांडे लड़ सकते है 2024 का आगामी लोकसभा चुनाव..

प्रदेश में वर्षों से श्रमिकों की लड़ाई लड़ रहे श्रमिक नेता व श्रमिक विकास संगठन SVS के उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी पांडे 2024 का आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार रामजी पांडे आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। हालांकि वह यह चुनाव कहाँ से और किस पार्टी से लड़ेंगे यह अभी तक पता नही चल सका है ।लेकिन चर्चा है कि वह उत्तर प्रदेश की ही किसी सीट से चुनाव लड़ सकते है।बताते चले कि रामजी पांडे पिछले दिनों देश भर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चले अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े रहे है ।इसके बाद बनी आम आदमी पार्टी में भी काफी सक्रिय रहे है।बाद में आम आदमी पार्टी की मजदूर इकाई SVS के गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष,फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव कई जिलों के प्रभारी
रहते हुए मौजूदा वक्त में उतर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष है।

इस पर उनसे बात करने पर उन्होंने कहा कि मै आम आदमी पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूँ पार्टी मेरे लिये सर्वपरि है ।पार्टी जो आदेश देगी वही करूंगा।

और पढ़े  बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…