पहले किया युवती से बलात्कार फिर खीचीं अश्लील तस्वीरें, और फिर गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पहले किया युवती से बलात्कार फिर खीचीं अश्लील तस्वीरें, और फिर गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

हमीरपुर जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। मामला भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शादी तुड़वाने के लिए फोटो वायरल कर दी गईं। पीड़िता के पिता ने युवक और उसके पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थानाध्यक्ष भरत कुमार को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि एक वर्ष पूर्व पड़ोसी युवक ने तमंचे की नोक पर सूना घर पाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था और अश्लील फोटो बना ली थी। इसके बाद वह पुत्री को धमकाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात भी करा दिया।
इसके बाद भी वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। उसने अपनी पुत्री का विवाह तय किया था। विवाह तय होने के बाद उसने पुत्री की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इससे उसकी पुत्री का रिश्ता टूट गया है। पिता का आरोप है कि उसने युवक के पिता से उलाहना दिया, लेकिन उसने गाली गलौज कर उसे मारा पीटा।
पीड़ित का आरोप है कि युवक का पिता अपराधी और सजायाफ्ता है। हाईकोर्ट से जमानत के बाद बाहर है। युवक का एक भाई दुष्कर्म के आरोप में जेल में निरुद्ध है। पीड़ित ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए पुलिस को भेजा गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…