मोटाहल्दू : स्वास्थ्य केंद्र के खराब पेयजल सोलर हैंडपम्प की ठीक करवाने की कुमाऊं कमिशनर से प्रधानों ने की शिकायत।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में सोलर ड्यूल पावर हैंड पंप खराब होने के संबंध में आज ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश सचिव सीमा पाठक के नेतृत्व में प्रधानों का एक शिष्टमंडल ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में 1 वर्ष पूर्व पीने के पानी के लिए सोलर ड्यूल पावर हैंड पंप लगवाया था जो कुछ समय से देखभाल न होने के कारण खराब पड़ा हुआ था। जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों मरीजों व उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है कुमाऊं कमिश्नर से निवेदन किया कि वह स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने की कृपा करेंगे। इस दौरान प्रधान सीमा पाठक, विपिन जोशी, रमेश चंद्र जोशी, ललित सनवाल, राकेश कविदयाल,
ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में भूस्खलन से 78 सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…