International Yoga Day 21 June : उत्तराखंड – नैनीताल महाधिवक्ता कार्यालय में कार्यरत माली की बेटी प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेगी योग.

उत्तराखंड की बेटी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के साथ योग करेगी। 11 साल की दीपा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर की है। दीपा अपने प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं।

महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में माली के पद पर कार्यरत किशन गिरि की बेटी दीपा गिरि का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है। योग दिवस पर 21 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योग कार्यक्रम होगा।

तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र निवासी दीपा गिरि (11) अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज में छठी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि वह नौ साल की उम्र से योग कर रही हैं। भविष्य में योग के क्षेत्र में ही करिअर बनाना चाहती हैं। दीपा ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा हल्द्वानी में एनसीईआरटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में जगह बनाई।

राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में यह ओलंपियाड होना है जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। दीपा के पिता माली हैं जबकि मां कमला गिरि गृहणी है।

अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सावित्री दुग्ताल ने बताया कि दीपा अपने प्रशिक्षक कंचन रावत के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं।

और पढ़े  CM धामी बर्थडे: मनाया युवा संकल्प दिवस,CM धामी ने युवाओं से मांगा तीन संकल्पों का गुलदस्ता
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…