मोटाहल्दू: आर्थिक सहायता न मिलने से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में रोष, ग्राम प्रधानों ने श्रम आयुक्त से की मुलाकात

Spread the love

श्रम विभाग के माध्यम से संचालित होने वाली योजनाओं का लाभ न मिलने से पंजीकृत श्रमिकों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। जिस संबंध में आज ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधान प्रदेश सचिव सीमा पाठक के नेतृत्व मे श्रम आयुक्त श्रम कार्यालय हल्द्वानी से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने को लेकर एक निवेदन पत्र सौंपा है। और उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों के हितलाभ संबंधित देयक काफी समय से प्राप्त न होने के कारण श्रम विभाग के माध्यम से संचालित भवन समय संनिर्माण कल्याण बोर्ड निर्माण श्रमिकों को जनपद नैनीताल में वर्ष 2020-21 व वर्ष 2022-23 तक हितलाभ संबंधित देयक जैसेकी मृत्यु संबंधित आर्थिक सहायता व विवाह संबंधित छात्रवृत्ति आर्थिक सहायता पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को काफी समय से सहायता प्राप्त नहीं हुई है जिस कारण क्षेत्र में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने निवेदन किया कि लाभान्वित निर्माण श्रमिकों को जल्द से जल्द ही हितलाभ संबंधित आर्थिक सहायता दिलाने की कृपा करें यदि उक्त प्रार्थना पत्र के क्रम में उचित कार्यवाही नहीं हुई तो श्रमिकों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा वही प्रधानों ने इसकी प्रतिलिपि श्रम आयुक्त हल्द्वानी के माध्यम से यह श्रम मंत्री उत्तराखंड सरकार, श्रम सचिव उत्तराखंड सरकार व अपर सचिव उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड देहरादून को भी भेजी है। इस दौरान ग्राम प्रधान सीमा पाठक, प्रधान विपिन जोशी, ग्राम प्रधान ललित सनवाल, प्रधान रमेश चंद्र जोशी,ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट सहित तमाम प्रधान व अन्य लोग मौजूद थे।

और पढ़े  उत्तराखंड- कांग्रेस एससी विभाग में दो कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त, विनोद कुमार और आर्य को मिली जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *