रामनगर के गर्जिया मंदिर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक हाथी के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। हाथी काफी देर तक मंदिर के टीले के पास तोड़फोड़ करने का प्रयास करता रहा, जिससे मंदिर परिसर में हलचल बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारियों ने वन विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।






