Crime News – साहब मेने कत्ल किया है गिरफ्तार कर लो, प्रेमी की ये बात सुन कांप उठे पुलिस वाले |

Spread the love

देहरादून –

प्रेमनगर थाना इलाके में एक युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को युवती की हत्या के बारे में जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी और युवती पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से प्रेमनगर के विंग नंबर सात में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक शाम को करीब सवा छह बजे एक युवक प्रेमनगर थाने पहुंचा और उसने अपना नाम सुमित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान मुजफ्फर नगर बताया। पुलिस ने आने की वजह से पूछी तो उसने बताया कि एक लड़की की जान ले ली है। अभी तक उस युवक को हल्के में ले रही पुलिस के कान खड़े हो गए।

पुलिस के पूछने पर युवक ने बताया कि युवती का नाम सोनिया पुत्री वीर सिंह निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला, मुजफ्फर नगर है। हत्या की जानकारी सुनकर चौकन्ना हुई पुलिस हत्यारोपी सुमित को लेकर तत्काल घटनास्थल विंग नंबर सात लेकर पहुंची तो वहां सोनिया का शव फर्श पर पड़ा था जबकि उसकी नाक से खून बह रहा था।
आसपास भी काफी मात्रा में खून पड़ा था। सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोबाल, सीओ नीरज सहित पुलिस के आलाअधिकारी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

और पढ़े  किच्छा का खुरपिया फार्म बनेगा आधुनिक औद्योगिक शहर, 1200 करोड़ से मूर्त रूप लेगी परियोजना

मौके पर सोनिया की नाक से काफी ज्यादा खून बहा नजर आ रहा था। आसपास भी काफी खून पड़ा था। इससे लगता है कि गला दबाने से पहले सोनिया की नाक पर आरोपी ने किसी भारी वस्तु से वार किया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की असली वजह सामने आएगी।

मौके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। हत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है।
सरिता डोभाल, एसपी सिटी


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *