चमोली : फर्जी वेबसाइट बनाकर 15 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, इस तरह लगाते थे लोगों को चूना।

Spread the love

चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर देश भर से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोगों से 15 से 20 लाख रुपये तक ठगे हैं।
पुलिस के अनुसार 15 मई को उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ आए अंबरीश कुमार ने बदरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनके साथ ठगी हुई है। उनसे 2,4590 रुपये ठग लिए गए। एसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर जांच के लिए टीम गठित की गई। थाना गोविंदघाट के एसआई विनोद चौरसिया के नेतृत्व में एसओजी टीम ने सर्विलांस, फोन डिटेल सहित अन्य तकनीकी सहायता से आरोपी को नवादा बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

 
एसपी श्वेता चौबे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में आरोपी के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर देशभर से अब तक 15 से 20 लाख रुपये तक की ठगी की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल की ओर से आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार और एसपी चमोली ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। खुलासा करने वाली टीम में एसआई विनोद चौरसिया, एसओजी से राजेंद्र सिंह और आशुतोष तिवारी जबकि सर्विलांस से विपिन रावत शामिल थे। 

ऐसे करता था ठगी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइट तैयार कर रखी थी। वह उसे साइट को चलाने (होस्टिंग) के लिए तेलंगाना के एक इंजीनियर की मदद लेता था, जिसके लिए वह हर दिन चार से पांच हजार रुपये भुगतान करता था, ताकि गुगल पर सर्च करते ही सबसे ऊपर उसकी फर्जी वेबसाइट दिखे।

और पढ़े  ऋषिकेश- Accident: सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश जा रही रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *