Gyanvapi Case : – अब 4 जुलाई को होगी श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी मामले की सुनवाई,मुस्लिम पक्ष की दलीलें अभी अधूरी.

वाराणसी के ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन और अन्य विग्रहों के संरक्षण के लिए दायर वाद की पोषणीयता (सुनने योग्य है या नहीं) पर सोमवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में लंबी बहस चली। वाद को निरस्त करने के लिए अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं ने दो घंटे तक दलीलें दीं। दलीलों के बीच जिला जज ने सुनवाई की अगली तारीख चार जुलाई तय की है। अगली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद वादी पक्ष और जिला शासकीय अधिवक्ता पक्ष रखेंगे। अभी तक इस मामले में हिंदू पक्ष ने अपनी दलीलें नहीं रखी हैं। इधर, कोर्ट आज शाम तक पक्षकारों को सर्वे फुटेज सौंप सकती है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में अब 8 जुलाई को सुनवाई
ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने और पूजा-पाठ की मांग के साथ ही इसमें मुस्लिम पक्ष के प्रवेश पर रोक की मांग को लेकर दायर वाद पर सुनवाई आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। अदालत ने वादी समेत तमाम पक्षकारों से मुकदमे पर आपत्ति मांगी। मामले की अगली सुनवाई अब 8 जुलाई को होगी।

और पढ़े  यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…