आप कोरोना वैक्सीन लगा चुके है अब बिना मास्क निकल सकते हैं बाहर जानिए कहां

Spread the love

कोरोना संक्रमण की मार झेल चुका अमेरिका अब इसे मात देता नजर आ रहा है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) ने कहा है कि अमेरिका में टीका लगा चुके लोग अब बिना मास्क पहने या 6 फीट की दूरी से अपनी गतिविधियां कर सकते हैं। हालांकि ये नियम उन जगहों पर लागू नहीं होगा जहां अभी टीकाकरण चल रहा है या सरकार ने अभी भी पाबंदिया लगा रखी हैं।
बता दें कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर टीकाकरण का काम हुआ है। यहां तकरीबन सभी वयस्कों को टीका लगाने का काम पूरा हो चुका है। हाल ही में बच्चों में टीकाकरण को मंजूरी दी गई है। 

इसे लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने सीडीसी की जमकर तारीफ की। बाइडन ने कहा कि अभी कुछ ही समय पहले मुझे पता चला है कि सीडीसी ने पूर्ण टीका लगा चुके लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता हटा दी है। ये एक बड़ी उपलब्धि है। एक महान दिन है। ये इसलिए संभव हो सका क्योंकि हमने देश में अधिकतर अमेरिकियों को बेहद कम समय में टीके लगाए हैं। 

बाइडन ने कहा, पिछले 144 दिन से हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने दुनिया का नेतृत्व किया है। और ये कई लोगों की कड़ी मेहनत से सफल हो सका। वैज्ञानिक, रिसर्चर्स, दवा कंपनियां, नेशनल गार्ड, यूएस मिलिटरी, फेमा, सभी गवर्नर, डॉक्टर, नर्सों ने कड़ी मेहनत की है।


Spread the love
और पढ़े  TMC की जनसभा: CM ममता ने PM को घेरा, कहा- युवाओं को प्रभावित करने के लिए 'मन की बात' का प्रसारण
  • Related Posts

    19 अप्रैल को अक्षया तृतीया, नक्षत्रों का होगा मिलन, जानें राशि के रंगों के अनुसार वाहन लेने के लाभ

    Spread the love

    Spread the loveसभी तिथियों में सर्वोत्तम तिथि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है और नक्षत्रों का मिलन भी होगा। इस दिन भगवान…


    Spread the love

    दहशतगर्दों के मंसूबे का दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा- राम मंदिर और संसद थे निशाना, हो चुकी थी रेकी, टॉय कार से करते धमाका

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से जिन चार ‘कट्टरपंथी’ युवकों को गिरफ्तार किया है वह आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे। कुछ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *