12वीं -10वीं परीक्षाओं को लेकर सरकार ने किया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

पूरे देशभर में कहर बरपा रही कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण न केवल स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रहीं हैं तो वहीं शिक्षा व्यवस्था भी अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। जानलेवा संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण शैक्षणिक संस्थान लंबे समय से बंद हैं।
इससे न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई बल्कि परीक्षाओं का आयोजन भी नहीं हो पा रहा है। कोरोना संक्रमण के बेकाबू होते प्रसार के कारण कई सीबीएसई समेत प्रदेशों में बोर्ड परीक्षाओं रद्द और स्थगित किया जा चुका है। कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी टालीं गईं हैं। 

इसी क्रम में अब छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल ने शुक्रवार, 13 मई, 2021 को कोविड -19 स्थिति और कई जिलों में लॉकडाउन के कारण कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। हालांकि, ओपन स्कूल बोर्ड ने अभी तक नई तारीखों की घोषणा नहीं की है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मई से 15 जून, 2021 तक आयोजित होनी थी। फिलहाल, इसे टाल दिया गया है। 

इसके साथ ही उधर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने पूर्व में रद्द की गई 10वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में छात्रों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया और मानदंड जारी कर दिए हैं। सूबे में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
जबकि, 12वीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित किया गया था। सीजीबीएसई ने आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि नियमित छात्र जो कोविड-19 के कारण प्रायोगिक परीक्षाओं या प्रोजेक्ट मूल्यांकन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें  पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक प्रदान किए जाएंगे

और पढ़े  Factory Fire: चीन में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, 28 लोगों की मौत, हादसे पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा?

कक्षा 10वीं के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर तैयार किए जाएंगे। इसलिए, प्रत्येक सैद्धांतिक विषय में 75 में से अधिकतम 72 अंक दिए जाएंगे। इसी तरह, अतिरिक्त विषयों की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए 30 में से अधिकतम 29 अंक दिए जाएंगे।
जबकि, प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए 70 में से 68 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा को पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, जिन छात्रों को न्यूनतम अंक नहीं मिले हैं उन्हें फेल माना जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    आज से भारत-ब्रिटेन एफटीए लागू,99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क, क्या होगा सस्ता?

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे बड़े मुक्त व्यापार…


    Spread the love

    ट्रंप की ईरान में सबकुछ तबाह करने की धमकी,ईरान बातचीत करे नहीं तो कुछ नहीं छोड़ेंगे

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत की मेज पर वापस नहीं लौटा तो अमेरिका अगले हफ्ते से ईरान के बिजली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *