Champawat Tanakur road Show : प्रचार को धार देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,धामी के रोड शो में हुए शामिल..

Spread the love

विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। धामी के समर्थन में प्रचार के दौरान वह एक जनसभा भी करेंगे। इससे पहले सीएम योगी ने टनकपुर में सीएम धामी के लिए रोड शो किया।

योगी के दौरे से प्रचार में जुटी रहे भाजपाई उत्साहित है। पार्टी का कहना कि योगी के दौरे के बाद प्रचंड जीत पर मुहर लगेगी। प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री धामी ने भी समर में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों, सरकार के कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने चंपावत में डेरा जमा रखा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार जोर पकड़ रहा है। स्टार प्रचारक के तौर पर शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चंपावत पहुंचेंगे।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दावा किया कि सीएम योगी के आने से सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर औपचारिक मुहर लगेगी, लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेता मेहमाननवाजी के लिए दिल्ली से आने वाले नेताओं के इंतजार में हैं। यहां के हालात देखकर कांग्रेस का कोई नेता चंपावत आने की हिम्मत नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि धामी की ऐतिहासिक जीत तय है। इस जीत को और अधिक शानदार बनाने के लिए योगी का दौरा निर्णायक होगा।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम: आश्रम से भगवान नारायण का सोने का मुकुट चोरी, 5 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *