Today 26 May Horoscope : जानें आज का क्या है आपका राशिफल, ये 4 राशि वालों मिलेगा भाग्य का साथ ||

ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

आपका राशिफल

मेष-शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं लेकिन खर्च की अधिकता पर ध्‍यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ है आय के लिए। संतान पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-सरकारी कामों में जो अड़चनें थीं वो दूर होती दिख रही हैं। व्‍यापारिक लाभ का समय दिख रहा है। प्रेम और संतान अच्‍छी स्थिति में है लेकिन थोड़ी तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 25 September 2026 आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

कर्क-समय निरंतर सुधार की ओर जा रहा है। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्‍यापार भी आपका सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करना है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। प्रेम और संतान की दृष्टि से शुभ समय है। शादी-ब्‍याह तय हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार चल निकलेगा। अच्‍छा होगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। घर में कुछ शुभ संस्‍कार संभव है। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है लेकिन कुछ तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान पर थोड़ा ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समाचार है। मां काली की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 27 September 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकते हैं नए अवसर , पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

कुंभ-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। संतान का साथ है। प्रेम भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। एक शुभ समय कहेंगे इसको। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

  • Related Posts

    Today Horoscope 30 September 2026 आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी दिन का हाल!, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज आर्थिक मामलों में आपके लिए उम्मीद की नई किरण नजर आ सकती है। निवेश या पैसों से जुड़े किसी फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य से…

    Today Horoscope 29 September 2026 आज इन राशियों के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आएंगे महत्वपूर्ण बदलाव, जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    मेष- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच हर परिस्थिति को संभालने में मदद करेगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या नकारात्मकता रखने…