मेष राशि-आज आर्थिक मामलों में आपके लिए उम्मीद की नई किरण नजर आ सकती है। निवेश या पैसों से जुड़े किसी फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य से काम लेंगे तो लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। काम के प्रति आपका उत्साह बना रहेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में पूरी ऊर्जा लगाएंगे। जीवनसाथी के साथ बिताया समय रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ाएगा। कारोबार करने वालों को आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं।
वृषभ राशि –आज आपके लिए समझदारी और संयम से आगे बढ़ने का दिन है। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचेंगे तो सफलता की राह आसान होगी। मान-सम्मान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई अड़चन दूर होने पर खुशियों का माहौल बन सकता है। यात्रा के दौरान मिलने वाली कोई महत्वपूर्ण जानकारी आगे आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
मिथुन राशि-आज आप अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में कुछ नए बदलाव लाने के लिए प्रेरित रहेंगे। ये छोटे बदलाव आगे चलकर आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिलने से वातावरण उत्साहपूर्ण हो सकता है। विवाह से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत हैं। पिता की कोई सलाह आज आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपके विचारों को सराहना मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके सुझावों से प्रभावित हो सकते हैं।
कर्क राशि – आज जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव दस्तक दे सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन धैर्य और प्यार से स्थिति आपके नियंत्रण में आ सकती है। आज आपका गुस्सा ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों के साथ चल रहा पुराना विवाद बातचीत से सुलझाने का अच्छा समय है।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र और परिवार से जुड़ी कुछ छोटी चुनौतियां आपका ध्यान खींच सकती हैं। ऑफिस में किसी सहयोगी की नकारात्मक गतिविधि से परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने काम और व्यवहार को लेकर सतर्क रहें। बढ़ते खर्चों के कारण चिंता हो सकती है, इसलिए गैर-जरूरी खरीदारी से बचना बेहतर होगा। संतान से जुड़ी कोई बात आपको थोड़ी चिंता दे सकती है।
मीन राशि – आज आप ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच से भरे रहेंगे। अच्छे और रचनात्मक कामों में मन लगेगा तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी सक्रियता बनी रहेगी। कारोबार से जुड़ी लंबी अवधि की योजनाएं अब गति पकड़ सकती हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक राहत महसूस होगी। सरकारी काम या किसी टेंडर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना आपके उत्साह को और बढ़ा सकती है। परिवार के किसी सदस्य को अचानक सरप्राइज देकर आप घर में खुशी का माहौल बना सकते हैं।






