शिक्षक सम्मान समारोह में नैनीताल जिले के 70 स्कूलों के 140 से अधिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित हुए शिक्षकों का चयन उनके ही विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान के जरिए किया था। शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाने के बाद शिक्षक और प्रधानाचार्यों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी।
हल्दूचौड़ स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित शिक्षकों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमेशा समाज को सही दिशा की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए जरूरी है कि हम प्रतिदिन अखबार पढ़ें। शिक्षा मंत्री ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में अमर उजाला की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह अखबार बच्चों और युवाओं के बीच समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
विशिष्ट अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. वीर सिंह ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल पढ़ना नहीं, बल्कि स्व-बोध और ज्ञान के विस्तार से है। कहा कि विद्यार्थियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि उनके भीतर की क्षमता सामने आ सके। हर विषय का अपना स्कोप है, इसलिए शिक्षकों को अपनी सोच बच्चों पर नहीं थोपनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप शिक्षक हैं, इस पर गर्व करें और नई पीढ़ी के साथ संवाद करते हुए उसे सही दिशा दें। उन्होंने कहा कि हम जेन-जी को बदल नहीं सकते हैं लेकिन उनको जवाब देने के लिए हमें तैयार रहना होगा। हमें उनके साथ रहकर खुद को बदलना होगा।
पूर्व दायित्वधारी और भाजपा नेता महेश शर्मा ने पलायन और मूल गांवों की ओर लौटने का संदेश देती और शिक्षकों के सम्मान पर कविता प्रस्तुत की। कवि विवेक चौहान उर्फ बादल ने देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह, कुविवि के कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट, पूर्व प्राध्यापक जीबी पंत विवि के डॉ. वीर सिंह, ग्राफिक ऐरा हिल विवि के निदेशक डॉ. मनोज चंद्र लोहनी, वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र गुरुरानी, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और भाजपा नेता महेश शर्मा ने शिक्षक सम्मान समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला, लालकुआं के विधायक मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी शंकर कोरंगा के अलावा विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षक, प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे। संचालन उत्तराखंड राज्य गीत के लेखक हेमंत बिष्ट ने किया।
ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय हल्दूचौड़ के निदेशक डॉ. एमसी लोहानी ने कहा कि शिक्षक का काम केवल छात्रों को पढ़ाना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। अच्छे कार्यों के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना शिक्षक की जिम्मेदारी है।
बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षक मेहनत करते हैं। अमर उजाला ने शिक्षकों को सम्मानित किया यह पहल बहुत अच्छी है। यह सम्मान शिक्षकों को मोटिवेट करेगा और वह दोगुनी मेहनत से काम करेंगे। कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए कम है। सबसे अहम बात यह है कि उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्हें बच्चों ने वोट देकर यहां तक पहुंचाया। शिक्षक चयन की प्रक्रिया में कहीं कोई शक की गुंजाइश नहीं रही। -मंजू जोशी प्रधानाचार्या यूनिवर्सल कांवेंट स्कूल हल्द्वानी।
भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए ताकि दूसरे शिक्षक व प्रधानाचार्यों को भी मौका मिल सके। इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है और वह कार्य के प्रति और अधिक जागरूक रहेंगे। – आशीष शर्मा प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज फूलचौड़
शिक्षकों को सम्मानित करने की प्रक्रिया बेहतरीन और खासी प्रभावशाली रही है। इससे छोटे छोटे बच्चों को मतदान के बारे में जानकारी मिली है। बच्चों ने ही अपने पसंदीदा शिक्षकों का चयन किया है। सम्मान समारोह से शिक्षकों में नए उत्साह का संचार हुआ है। भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। – सिस्टर स्मिता मैथ्यू प्रधानाचार्या निर्मला कांवेंट सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल काठगोदाम हल्द्वानी।
शिक्षक सम्मान समारोह में आकर बहुत अच्छा लगा। अमर उजाला की यह पहल शिक्षकों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। बच्चों ने मुझे अपने पसंदीदा शिक्षक के रूप में चुना, यह मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। बच्चों का यह स्नेह आगे भी बेहतर करने की प्रेरणा देता रहेगा।– लोकेश मिश्रा, शिक्षक टैगोर पब्लिक स्कूल
इस समारोह में सबसे अहम बात शिक्षकों के चयन की रही है। आमतौर पर आयोजक विद्यालयों से उनके श्रेष्ठ शिक्षकों के नाम मांग लेते हैं लेकिन यहां श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन उसी विद्यालय के बच्चों ने मतदान से किया है। निश्चित ही यह प्रयास सराहनीय है। अमर उजाला को इस प्रयास पर मेरी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं। – बंशीधर भगत विधायक कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र
कुमाऊं भर के श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करने का प्रयास निश्चित ही सराहनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इससे शिक्षकों के बीच और अधिक बेहतर काम करने का संदेश जाएगा और भविष्य में इसके सुखद परिणाम मिलेंगे।
-डा. मोहन सिंह बिष्ट विधायक लालकुआं विधानसभा क्षेत्र
विद्यालय का नाम- प्रधानाचार्य / प्रबंधक- कनिष्ठ शिक्षक – वरिष्ठ शिक्षक
आकृति एंजेल्स एकेडमी – कुसुम दिगारी – दीक्षा अधिकारी
अटल उत्कृष्ट जीआईसी फूलचौड़- आशीष शर्मा- किरण पाठक गुरुरानी- लाल सिंह
बीरशीबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल- मीना सती- मनोहर सिंह महर- दीपक कुमार सिंह
चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिंदुखत्ता-सुनीता पांडे-दिनेश कुमार -वर्षा मिश्रा
डीपीएस- रंजना शाही- अमान खान – टिंवकल डालाकोटी
देवभूमि एकेडमी- पूजा बिष्ट- पूरन सिंह- कल्पना जोशी
डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी – विनीता श्रीवास्तव- छवि वर्मा- मनमोहन सिंह नेगी
ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर – डॉ. नलिनी श्रीवास्तव- तरुण पांडे- कमल जोशी
ग्रीनवुड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल – प्रवीण सिंह राठौर- काजल बिष्ट- खष्टी बिष्ट
एचएन इंटर कॉलेज हल्द्वानी – भगवान सिंह सामंत- सपना बेलवाल- एसपी सिंह
लिटिल फ्लावर स्कूल – शांति जीना – बीना गोस्वामी
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी – रश्मि राज खेड़ा- कृष्ण कुमार – कृष्ण चंद्र बेलवाल
सावित्री पब्लिक स्कूल- मनोज उप्रेती- शंकर प्रसाद कोहली
द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल- पीएस अधिकारी- सीमा रावत- देवेंद्र अधिकारी
ऑस्टिन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी- प्रकाश देव- वैशाली उपाध्यय जोशी
चिल्ड्रंस एकेडमी गोपीपुरम हल्दूचौड़- मोनिका जोशी- सूरज सिंह बठकोरा- नवनीत चौहान
ग्रीनवुड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल – ज्योति मेहता- काजल नेगी- शीतल दरम्वाल
जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल -अनुशिका जैन- पुष्पा भारद्वाज- निखिल अचरेजा
केवी कॉन्वेंट स्कूल – प्राक्षी ओझा- भावना जोशी
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल- ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर- रीता तिवारी- गिरजा शंकर जोशी
एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल – ऋषभ जोशी- कमलेश कपिलाश्रमी- कमलेश सिंह
टैगोर पब्लिक स्कूल – राजेंद्र कांडपाल- पंकज कुमार भट्ट- लोकेश मिश्रा
द पैंथियॉन स्कूल -आइना भमराह- पूनम चौदसी- अवनीत कौर
विजडम पब्लिक स्कूल – त्रिवेणी चंद्र कबडवाल-निधि वर्मा- कपिल सिंह बिष्ट
श्री साई पब्लिक स्कूल – अनुराग पांडे- दीक्षा कनवाल- सोनू जोशी
दून कॉन्वेंट स्कूल – कृष्णा जोशी- नेहा जोशी- संजू सती
शेमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी – संतोष पांडे – नेहा जोशी – पान सिंह पडियार
द हेरिटेज स्कूल – तंद्रा दास – नीरज पालीवाल- सौरभ सिंह बल्दिया
द सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल – जेसी पंत- चित्रा कोठारी- कैलाश भंडारी
विद्या पुष्प एकेडमी – गीता तलवार- गोविंद मेहरा
व्हाइटहॉल स्कूल लामाचौड़ -नीना मनराल- नीतू पडलिया – हीमा नेगी
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल- अमित जोशी- हर्षिता पांडे- साकेत जोशी
एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल -राजेंद्र पाठक- चारू – ललिता बिशन पवार
इम्पीरियम पब्लिक स्कूल – राधा ऐठानी- निहारिका बर्गली- हिमांशु भंडारी
सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल – महेंद्र सिंह- अनिरुद्ध सिंह नेगी
जेडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल – मिनीता जोशी- आराधना जोशी- डिकर सिंह
निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सिस्टर स्मिथा मैथ्यू- विद्या जोशी- हेमा गोस्वामी
यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल – मंजू जोशी- ऋषभ जोशी- प्रीति साह
वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौलापार – विजय कुमार जोशी- सूरज पलड़िया- रजत शर्मा
ब्लूमिंग एकेडमी सीनियर सेकेंडरी -तनुजा बमेठा- प्रियंका पपनै- उमा शंकर मनोलिया
दीप्ति पब्लिक स्कूल -करुणेश पंत- रिद्धिमा बंगारी- मनोज जोशी
एलाइट पब्लिक स्कूल -उमेश सिंह चुफाल- रुद्रांश सिंह- लवली बेलवाल
हीरा कुंवर पब्लिक स्कूल – दिशा बिष्ट- शोभा स्वार- हंसी धौनी
महर्षि विद्या मंदिर हल्द्वानी – आदित्य रस्तोगी- नीलम पाठक- भावना जोशी
पर्वत पब्लिक स्कूल गौलापार – निदेशक पान सिंह ऐरी- भावना उप्रेती-निकिता मेर
पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल लामाचौड़ – मोनिका गोयल मित्तल – नेहा डांगी- भुवनेश मेहता
सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल – दीपक पॉल – भावना रावत- उन्नति नेगी
सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी – मनोज कुमार सिंह- अर्चना सती- संजय कुमार त्रिपाठी
वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल- मनदीप कौर- लता गहतोड़ी- धीरेंद्र गैड़ा
खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज – कल्पना जोशी- भगवती जोशी- मोहिता कांडपाल
सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल जज फार्म – डॉ. प्रविंद्र कुमार रौतेला- धनेश्वरी बुधौड़ी- सुंदर सिंह कपकोटी
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी – मनीष नैनवाल- दीपा फुलारा- विक्रम सिंह बिष्ट
केवीएम पब्लिक स्कूल हीरा नगर हल्द्वानी – कमलेश भंडारी- ज्योति तपन तिवारी – हरीश सिंह सामंत
सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल – अनीता जोशी- सपना नेगी-लता पांडे
द आनंदा एकेडमी-माया बिष्ट- नवनीता जोशी
लक्ष इंटरनेशनल स्कूल – विभा शर्मा- ज्योति रानी
सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल लामाचौड़ – रिचा कर्नाटक- दीपा दरियाल
गार्डन वैली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामनगर- पीतांबर सिंह नेगी- रुची शर्मा- सागर सिंह बिष्ट
होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल – राज कुमार जोशी- मधुबाला- गंगा राना
केवीएम पब्लिक स्कूल, लामाचौड़ – भव्य भंडारी- पूजा इमलाल – केतन भंडारी
मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल रामनगर – मीना पांथरी- रूपा सती- दीपा रावत
नैंसी कॉन्वेंट स्कूल से निदेशक- डॉ. संजय कुमार सिंह- आकृति कठेरिया- प्रेम सिंह पाटनी
क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दमुवाढूंगा – कविता बिष्ट- घनश्याम जोशी- विनोद उपाध्याय
सिद्धार्थ सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सिद्धिका जीना- प्रीति हर्नवाल- तनुज कांडपाल
पीएमश्री जीआईसी बालक लालकुआं -कमलेश खर्कवाल- धीरज पंत- दीप्ति सुयाल
पीएमश्री जीआईसी बालिका लालकुआं -कमलेश खर्कवाल- बीना जोशी भट्ट- दीपा वर्मा
क्वींस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल – डॉ. बसंत बल्लभ पांडे- दिव्या कांडपाल- संजय सिंह काला
राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ नैनीताल – तारा बोरा- ममता बिष्ट- जितेंद्र भट्ट
जीडीजेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चोरगलिया – ममता सुयाल जांगी- उमा कोरंगा- भूमिका वोहरा
जीजीआईसी चोरगलिया -तनुजा जोशी- ममता तिवारी- ममता सुयाल





